Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस हुई लीक

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एमईएस फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक हो गई, गैस लीक होने की जानकारी अधिकारियों ने दी,  उन्होंने बताया कि बचाव के तौर पर लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया है। इससे बचाव के तौर पर स्कूली बच्चों को घर भेज दिया और पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया है, उन्होंने कहा कि फायर और इमरजेंसी विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस ने तेजी से राहत बचाव अभियान चलाया है, जिससे जल्द ही रिसाव पर काबू पा लिया जाएगा। घटना की जांच अभी चल रही है।