Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का असम दौरा

हरियाणा में 17 अक्टूबर को चुनाव के बाद नयी सरकार शपथ ग्रहण करेगी. इसके पहले 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा. विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे. इस बीच मंत्री पद के लिए भी लॉबिंग जारी है. हरियाणा की हर राजनीतिक हलचल पर हमारी नजर बनी हुई है. पल पल की अपडेट के लिए आप हमसे जुड़े रहें. हमारे पेज को रिफ्रेश करते रहें.

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज गुवाहाटी में असम राज्य भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा अभिनंदन किया गया.

नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी में कहा "हमारी सरकार सभी का सम्मान बढ़ाने के लिए मजबूती से काम करेगी. विधायक दल की बैठक 16 अक्टूबर को होगी. हमारे सभी विधायक हमारे पर्यवेक्षकों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव के साथ 16 तारीख को बैठक करेंगे. 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा."