Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

नक्सली मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। 

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।

इस ऑपरेशन में  नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 45वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

उन्होंने आगे बताया कि अभियान पूरे दिन चला और वन विभाग की टीम अभी भी तलाशी अभियान के तहत इलाके में मौजूद है।

बंदूकें बंद होने के बाद, मौके से वर्दीधारी सात नक्सलियों के शव और कुछ हथियार बरामद किए गए।