Breaking News

अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वादियों के अदालत में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई     |  

2 छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला

गुजरात में जामनगर जिले के सैनिक स्कूल में दो छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने स्कूल के अस्थायी संगीत शिक्षक को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने बताया कि ये घटना बालाचडी गांव के सैनिक स्कूल की है। आरोपित शिक्षक का नाम पवन जगदीश कुमार डांगी है। जोडिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी. एल. जाला ने कहा कि आरोपित राजस्थान के जोधपुर का एक 'बैंडमास्टर' है, जिसे स्कूल ने छात्रों को संगीत वाद्ययंत्र सिखाने के लिए 15 दिन पहले ही काम पर रखा था।

12 साल की उम्र के दो छात्राओं ने हाल ही में स्कूल अधिकारियों से शिकायत की थी कि आरोपित ने संगीत कक्षा के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था।" आरोपित शिक्षक ने छात्राओं को इसके बारे में किसी को न बताने की भी धमकी दी थी।

पुलिस ने कहा कि छात्राओं ने धमकी मिलने के बाद भी अपने माता-पिता और दूसरे शिक्षकों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने जोडिया पुलिस थाने में संपर्क किया। 

जामनगर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजेंद्र देवधा ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर फिलहाल आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।