Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Gujarat: राजकोट हवाई अड्डे के बाहर कैनोपी गिरी, भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

गुजरात के राजकोट में अंतरराष्ट्रीय हीरासर हवाई अड्डे के बाहर तेज बारिश के बाद पिकअप-ड्रॉप इलाके में एक कैनोपी गिर गई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने फौरन कैनोपी की मरम्मत कराई। टूटे हुए हिस्से को हटा दिया गया और हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही शुरू हो गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने यात्रियों को लेक जाने के लिए बस का बंदोबस्त किया। तेज बारिश की वजह से शुक्रवार को नई दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-वन की छत का हिस्सा गिर गया था। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी और उड़ानें रुक गई थीं। बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया था।