Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आज मैनपुरी के दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी के दौरे पर जाएंगे. कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ करहल सीट पर उपचुनाव को लेकर बैठक करेंगे. साथ ही रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र और टैबलेट, स्मार्टफोन बांटेंगे. उपचुनाव वाली सीटों पर बीजेपी रोजगार मेले के फॉर्मूले से पासा पलटने की तैयारी में है. इसी लिहाज से सपा के गढ़ में होने जा रहे सीएम योगी के दौरे को अहम माना जा रहा है.  

योगी सरकार अब तक तीन रोजगार मेलों को आयोजन कर चुकी है, इसमें  मिल्कीपुर, कटेहरी और मीरापुर शामिल है. अब करहल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. दावा है कि यहां करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. अगले चार हफ्तों में चार और सीटों पर रोजगार मेला लगाने की तैयारी की जा रही है. 

लोकसभा चुनाव में यूपी में गिरे ग्राफ के बाद बीजेपी यूपी उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश की 10 सीटों के लिए टॉप-5 नेताओं ने खुद कमान संभाली है. सपा का गढ़ मानी जाने वाले मैनपुरी की करहल सीट को कब्जे में लेने के लिए भाजपा पूरी कोशिश कर रही है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित तीन मंत्री जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहले भी करहल का दौरा कर चुके हैं.