Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

CM विष्णुदेव साय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 3:00 बजे कृषक सभागार पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री NSS के विभिन्न योगदानकर्ताओं और प्रतिभागियों का सम्मान करेंगे और सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री साय 4:00 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापिस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद का समय उनके लिए आरक्षित रहेगा।