Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बिहार में 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत करेंगे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलेंगे. इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली से इस यात्रा का समापन होगा. यह यात्रा कई चरणों में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले चरण के पहले दिन 23 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण जाएंगे जहां राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकारियों के साथ बैठकर परीक्षा करेंगे और वाल्मीकीनगर ने रात्रि विश्राम करेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होने जा रही है. पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी. 23 दिसंबर को प्रगति यात्रा शुरू करने के बाद सीएम नीतीश कुमार 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण में ही रहेंगे. 25 दिसंबर को पटना में रहेंगे कहीं यात्रा पर नहीं जाएंगे.

26 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर और सीतामढ़ी में अपनी यात्रा को करेंगे. पहले चरण की आखिरी यात्रा 28 दिसंबर को वैशाली में होगी. मुख्यमंत्री के इस प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिले के प्रभारी मंत्री भी उनके साथ होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस यात्रा को लेकर सियासी बाजार गरम था. मुख्यमंत्री की यात्रा को पहले 'महिला संवाद यात्रा' कहा जा रहा था और इस यात्रा को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विवादित बयान दिया था. जदयू और भाजपा के नेताओं ने लालू प्रसाद को जमाकर खरीखोटी सुनाई थी.