Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CM नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, आज उनके सभी कार्यक्रम रद्द

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई है. सीएम नीतीश कुमार की सेहत नासाज है, इसकी वजह से उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से आज डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

सीएम नीतीश कुमार को बदलते मौसम और ठंड के कारण वायरल फीवर हो गया है. इस वजह से उनकी सेहत थोड़ी नासाज है. ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसलिए सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. दरअसल सीएम नीतीश कुमार को आज पटना से लेकर राजगीर तक में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से आज सीएम इन कार्यक्रमों में नहीं शामिल होंगे.

बता दें, मुख्यमंत्री को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था. आज शाम सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी से भी होनी थी. वहीं बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में कई कंपनियों के साथ MOU भी साइन होना था. लेकिन, तबीयत खराब होने की वजह से अब सीएम नीतीश कुमार ज्ञान भवन नहीं जाएंगे. वहीं  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजगीर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. ऐसे में तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.