Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक यशवंत रायगौड़ा पाटिल ने दिया इस्तीफा     |   पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8 फीसदी बढ़ोतरी, अब 50% मिलेगा भत्ता     |   बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद फैसला     |   स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का जिम्मा     |   बिहार में बाढ़ का कहर, प्रभावित लोगों की संख्या 50 लाख के पार     |  

CM योगी ने दो परिवारों को दी आर्थिक सहायता, अलग-अलग कारणों से दोनों परिवारों के एक-एक व्यक्ति की असमय हो गई थी मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कारणों से अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से बुधवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांत्वना देकर उनका दुख साझा किया और आर्थिक सहायता का संबल प्रदान किया। उन्होंने दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। 

बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों से मिले। इनमें से एक परिवार के सदस्य, औरंगाबाद गांव के आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे परिवार में मुन्नी देवी के पति का कैंसर से निधन हो गया था। सीएम योगी ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।