Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

Jharkhand: जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर जताया दुख

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने गुरुजी के बाद रामदास सोरेन के निधन को राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी और बेटों समेत उनके परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदना जताई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, सभी कार्यकर्ता, पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारी और अलग-अलग सगे-संबंधी, सभी हमारे राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े लोग भी यहां आए हैं। उनको सच्ची श्रद्धांजलि हमारी ओर से और हम ईश्वर से कामना करते हैं दिवंगत आत्मा को शांति मिले और इनके परिवारजनों को संबल प्रदान करें।