Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Karnataka: मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें हुई तेज, सतीश जारकीहोली से मिले सीएम सिद्धारमैया

Karnataka: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्रियों और विधायकों के एक समूह के साथ गुरुवार को वरिष्ठ मंत्री सतीश जारकीहोली की तरफ से आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया। आधिकारिक सूत्र ने ये जानकारी दी।

ये डिनर बैठक जारकीहोली के घर पर हुई, जिन्हें सीएम सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच इस बैठक से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, रात्रिभोज में मौजूद लोगों में मंत्री जी परमेश्वर, एचसी महादेवप्पा, बीजेड जमीर अहमद खान, एमसी सुधाकर और विधायक एएस पोन्नन्ना और नसीर अहमद शामिल थे। ये सभी सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं।

यह बैठक 17 दिसंबर की रात को आयोजित रात्रिभोज के बाद हुई, जहां जारकीहोली ने एक होटल में तीस से ज्यादा 'समान विचारधारा वाले' विधायकों की मेजबानी की थी। हालांकि सिद्धारमैया इसमें शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके बेटे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया, उनके करीबी और विधायक केएन राजन्ना सहित कई लोग मौजूद थे।

ये डिनर बैठकें उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई हैं, जब बेलगावी के बाहरी इलाके में उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ 30 से ज्यादा कांग्रेस विधायक और कुछ मंत्री डिनर पर मिले थे।