Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

सीएम धामी पहुंचे बागेश्वर, आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

Bageshwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर दौरे पर पहुंचे, उन्होंने पौसारी और बैसानी गांव में हाल ही में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। 

सीएम धामी ने भारी बारिश से हुई जनहानि, पशु हानि और संपत्तियों के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापन कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही राहत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि “बागेश्वर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर सम्भव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। प्रत्येक प्रभावित परिवार तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचे, पुनर्वास प्रक्रिया भी पारदर्शी एवं समयबद्ध हो तथा किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रखा जाए।”