Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

CM धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठ स्थापना महोत्सव में लिया हिस्सा, मांगी प्रदेश की खुशहाली की कामना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले के धौल स्थित आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री पीठ स्थापना महोत्सव में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया और मां राजेश्वरी का अभिषेक व पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित श्री यंत्र का अवलोकन किया और वहां चल रही आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े श्री यंत्र के दर्शन करना एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव है। सीएम धामी ने कहा कि बाबा कल्याण दास की तपस्या और साधना से इस स्थान को वैश्विक पहचान मिली है और यह आध्यात्मिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने बाबा कल्याण दास के प्रयासों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि यह आश्रम अब आस्था, साधना और सांस्कृतिक जागरूकता का बड़ा केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। साथ ही सरकार राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश पूरी मानवता के लिए अनमोल है और उनके विचार आज भी सभी को सही मार्ग दिखाते हैं।