Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

पीएम मोदी की मां पर अपमानजक टिप्पणी पर सीएम भजनालल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अपशब्द' का प्रयोग शर्मनाक

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव की कड़ी निंदा की और इसे "शर्मनाक और अस्वीकार्य" बताया है। मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात जारी बयान में कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को दिखाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बैठाया हुआ है।’’ बीजेपी का आरोप है कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जिन पूज्य माताजी ने संघर्ष और परिश्रम की पराकाष्ठा से गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका इस तरह से कांग्रेस-आरजेडी द्वारा सार्वजनिक मंच से अपमान किया जाना भारत की महान परंपरा में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हैं।’’

इस कथित टिप्पणी को देश मातृ शक्ति का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नही करेगा।