Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

सड़क किनारे झुग्गियों में घुसी बस, 4 की मौत

 साउथ गोवा में औद्योगिक इलाके में एक बेकाबू बस सड़क किनारे दो झोपड़ियों में घुस गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर नशे की हालत में दिख रहा है। हादसा शनिवार इंडस्ट्रियल एस्टेट में हुआ। हादसे के समय सड़क बनाने वाले मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।