Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

इस राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से फॉरेस्ट गार्ड के 540 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और वन विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट aranya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं/ ITI/ PUC/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।