Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

BJP नेता के घर पर बम से हमला, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

पंजाब राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर बम फेंककर हमला किया गया. यह घटना सुबह 1 बजे के करीब हुई, जब घर में सभी सो रहे थे. हालांकि इस घटना में कालिया को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह हमला किसके द्वारा किया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब मेरे घर पर बम फेंका गया था, तब सभी घर वाले सो रहे थे. यह घटना जैसे ही हुई, हमने पुलिस को सूचित करने के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं उठाया. जालंधर पुलिस ने मनोरंजन कालिया के दावे को नकार दिया है. मनोरंजन कालिया का घर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है.

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस मुद्दे पर कहा कि हमें रात के करीब 1 बजे कॉल आया था, जिसके बाद पुलिस तुरंत मनोरंजन कालिया के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. पुलिस द्वारा घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह ग्रेनेड से हुआ या किसी और विस्फोटक से.

पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हमले के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था. यह बम कालिया के घर के दरवाजे के पास गिरा था, जिसके कारण घर के बाहर का दरवाजा टूट गया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि अज्ञात हमलावर ई-रिक्शा से आए थे, जिसके बाद उन्होंने हमला किया और तुरंत वहां से उसी ई-रिक्शा में बैठकर भाग गए.