बिहार के बेतिया जिले के गांव रघुनाथपुर के लोग अपने गांव को राज्य के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले लोहे के पुल की खस्ता हालत से काफी खफा हैं। गांववालों का कहना है कि ये पुल जिले के दूसरे इलाकों तक जाने का सबसे छोटा रास्ता है लेकिन इसकी खस्ता हालत की वजह से उस पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। गांववालों का आरोप है कि अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जर्जर पुल की हालत सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं की गई या फिर नया पुल नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा चुनावों में वोट नहीं डालेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाएगा और स्थायी पुल बनाया जाएगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.