Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

बिहार: कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार कैबिनेट का विस्तार आज हो सकता है. इससे पहले चर्चा होने लगी है कि दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ सकते हैं. वह नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं. इसकी वजह मानी जा रही है कि बीजेपी में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू है. दिलीप जायसवाल इस वजह से मंत्री पद छोड़ सकते हैं, क्योंकि वह बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं. लिहाजा, बीजेपी चाहती है कि जो नियम लागू है उसका पालन किया जाए.

बिहार विधानसभा सत्र से पहले सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं. आज बिहार में कैबिनेट विस्तार होगा. माना जा रहा है कि बीजेपी के कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. बीजेपी के कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है. माना जा रहा है कि 4 से 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से इन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. मंत्रियों की संभावित सूची कुछ इस प्रकार है. जैसे- जीवेश कुमार, संजय सरावगी, मंटू कुमार, राजू सिंह, मोतीलाल, विजय मंडल का नाम सबसे आगे चल रहा है.

बता दें कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. 24 फरवरी,को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. वहीं, 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे.