Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

बिहार: नाबालिग से कथित रेप, एक आरोपित गिरफ्तार

 बिहार के मधुबनी में नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंग रेप किया गया। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। ये घटना मधेपुर में हुई।

झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया, "एक आरोपित की पहचान पहले ही हो चुकी है। वो उसे घर छोड़ने आया था। उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।" पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।