Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

बिहार सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दे रही 10 हजार रूपये, अगले 2 दिन में करें आवेदन

Bihar: बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर दी है। योजना का शुभारंभ रविवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें जीविका दीदियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से भाग लिया।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा। जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं, वे अपने समूह एवं ग्राम संगठन के माध्यम से अगले दो दिनों के भीतर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और ग्राम संगठन स्तर पर उपलब्ध आवेदन प्रपत्र भरने में मदद की जाएगी।

उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया में बिचौलियों से सावधान रहें। यदि कोई धोखाधड़ी करने का प्रयास करे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 250 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड की फोटोकॉपी
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

जिला प्रशासन द्वारा ग्राम संगठन स्तर पर टीम गठित कर आवेदन भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10,000 की सहायता राशि स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी जाएगी। छह माह बाद मूल्यांकन कर अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जा सकती है, जिससे परिवार की आय में वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने कहा, “इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। पहली किश्त के रूप में मिलने वाले ₹10,000 से महिलाएं छोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं।” यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी और जिले की प्रगति में योगदान दे सकेंगी।