Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

भोपाल: CRPF कांस्टेबल ने पत्नी को गोली मारकर खुद भी की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के भोपाल में CRPF के एक जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उसी बंदूक से शूट कर लिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला बंगरसिया स्थित कॉलोनी का है। गोली मारकर हत्या और आत्महत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को कॉल कर दी जानकारी

मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में कैंप में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। गोलीबारी से दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जवान का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पत्नी का शव भी पास ही जमीन पर पड़ा था। पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान इंसाफ राइफल से आठ कारतूस मिले हैं।

आरक्षक ने क्यों उठाया ये कदम

रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे। रविकांत ने रात करीब 1:30 बजे कॉल कर बताया कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। दोनों बॉडी का पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों के दो बच्चे है। एक ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। मृतक आरक्षक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।