Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

भोपाल की एक बस्ती से दूषित पेय जल की शिकायत, साफ पानी के लिए करना पड़ता है संघर्ष

Madhya Pradesh: कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से दूषित पानी पीने से मौतों की खबर आई थी। इसके बाद राजधानी भोपाल की एक बस्ती से शिकायतें आ रही हैं, जहां कथित तौर पर लोग अर्से से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

सईद नगर में रहने वालों का कहना है कि उन्हें पीने के साफ पानी के लिए हर रोज संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि घरों में आपूर्ति किया जाने वाला पानी दूषित और दुर्गंधयुक्त है। इसकी वजह से लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।

लोगों का ये भी आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद, अधिकारी समस्या दूर नहीं कर रहे। वे सालों से इस परेशानी के साथ जी रहे हैं। हालांकि, नगरपालिका के अधिकारी इन आरोपों को खारिज करते हैं। उनका दावा है कि सभी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाता है।

ये शब्द सईद नगर में रहने वालों को कोई खास राहत नहीं देते। इंदौर त्रासदी सामने आने के बाद वे पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर भयभीत हैं।