Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह, पीएम मोदी भी मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की मशहूर हस्तियों को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में भारत रत्न सम्मान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई प्रमुख नेता भी शामिल हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ ही कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना गया है।