Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

NIA टीम पर हुए हमले की बंगाल के राज्यपाल ने की निंदा, कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Kolkata: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शनिवार को कहा कि जांच एजेंसियों को डराना-धमकाना निंदनीय है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये बयान शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पर हुए हमले को लेकर दिया।

एनआईए अधिकारियों को ले जा रही गाड़ी पर शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में ग्रामीणों ने उस समय हमला कर दिया जब वे 2022 बम विस्फोट मामले की जांच के लिए वहां गए थे।