Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गणेश चतुर्थी से पहले मूर्तिकारों पर महंगाई की मार

गणेश चतुर्थी नजदीक है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। मूर्तिकारों में भाई-बहन की जोड़ी भी है। वे कहते हैं कि बढ़ती महंगाई का असर उनके काम-काज पर पड़ा है। ऑर्डर कम मिल रहे हैं और कच्चे माल की कीमत आसमान छू रही है। इससे उनके मुनाफे का मार्जिन कम हो गया है।

मूर्तिकार गोलू चक्रवर्ती का कहना है कि महंगाई तो बहुत है इस बार क्योंकि पट्टा, सुतली सब खरीदने में हालात डाउन हो जाती है।, पटिया 1200 रुपये क्विंटल था अब 2800, 3000 पर क्विंटल मिलने लगा। सुतली का रेट भी 80 रुपये था वो 140 रुपये किलो है।

मूर्तिकारों की रोजी-रोटी उनके हुनर की बदौलत चलती है। उन्हें चिंता सताने लगी है कि आमदनी कम होने पर घर खर्च कैसे पूरा होगा।  गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का त्योहार है। 10 दिन चलने वाला त्योहार इस साल सात सितंबर से शुरू हो रहा है।