Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

केरल में चाकू की नोंक पर बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट

मध्य केरल में चालाकुडी के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया और 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। चालाकुडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) से लूट की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि एक टीम को तुरंत चालाकुडी के पास पोट्टा स्थित बैंक शाखा भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मुताबिक लुटेरा लगभग 15 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया, लेकिन लूट की सटीक रकम का सत्यापन होना बाकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। लुटेरे की पहचान के प्रयास जारी हैं, क्योंकि अपराध करते समय उसने हेलमेट पहना हुआ था।