Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

कर्नाटक के बांग्लादेशी महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार सुबह यहां कालकेरे झील से एक बांग्लादेशी महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला (28) की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई और उसके शव को राममूर्ति नगर के कालकेरे झील के किनारे फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और एक पत्थर से उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला कालकेरे के एक अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।