Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Telangana: विधानसभा में BRS विधायकों का प्रदर्शन, कहा- उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा

Telangana: तेलंगाना विधानसभा में शुक्रवार को बीआरएस विधायकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाषण के बाद उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।

गन पार्क में हुए प्रदर्शन में बीआरएस के पूर्व मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने कहा, "वे (कांग्रेस) विधानसभा को अपना कार्यालय समझ रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं। विधानसभा में चर्चा जन मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मूसी नदी पर डेढ़ घंटे तक बात की और वे हमें बोलने या सवाल करने नहीं दे रहे हैं।"

बीआरएस नेता हरीश राव ने कहा, "विधानसभा का संचालन जिस तरह से हो रहा है, वो बेहद खराब है। वे मुख्य विपक्षी दलों को बोलने नहीं दे रहे हैं। हमने मूसी नदी पर सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान डेढ़ घंटे तक भाषण दिया और हमें सवाल पूछने का मौका ही नहीं दिया।"