Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हादसे के बाद जागी बीएमसी, अवैध होर्डिंग को हटाने का काम शुरू

 अवैध होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत के बाद मुंबई में बीएमसी ने बिना इजाजत लगाए गए होर्डिंग और बैनरों को उतारना शुरू कर दिया है। घाटकोपर में जीआरपी की जमीन पर अवैध रूप से लगाए गए तीन होर्डिंग उतार दिए गए। बीएमसी ने कहा कि उसकी अनुमति के बिना लगाए गए सभी होर्डिंग जल्द ही हटा दिए जाएंगे।

बीएमसी ने कहा कि उसने सोमवार को गिरे होर्डिंग के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी और रेलवे की जीआरपी ने ही इसे लगाने की अनुमति दी थी।

सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर 120 x 120 वर्ग फुट का अवैध होर्डिंग गिर गया था जिससे 14 लोगों की जान चली गई थी।