Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बीजेपी यूपी में बूथ इकाई कार्यालयों पर मनाएगी अपना स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी के सभी 1.63 लाख बूथ इकाई कार्यालयों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इस बार पार्टी का स्थापना दिवस लोकसभा चुनाव के बीच मनाया जाएगा। ऐसे में बीजेपी इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के जरिए लोगों तक अपनी पहुंच को बढ़ाने पर ध्यान देगी। कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी लोगों तक पहुंचेगी और उनसे पार्टी को वोट देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में लाने की अपील करेगी।

वर्चुअल बैठक में यूपी बीजेपी  के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और यूपी बीजेपी के महासचिव धर्मपाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। यूपी बीजेपी की तरफ से बताया गया है कि बीजेपी राज्य के सभी 1.63 लाख बूथ इकाई कार्यालयों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगी।