Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

कोलकाता में BJP का TMC के खिलाफ प्रदर्शन, रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर जलाने का लगाया आरोप

West Bengal: बीजेपी ने सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गले में रवींद्रनाथ टैगोर के पोस्टर लटकाए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक प्रतीकों का अपमान करने का आरोप लगाया।

नोबेल पुरस्कार विजेता कवि टैगोर के नाम पर बने एक प्रमुख सरकारी सभागार, रवींद्र सदन के बाहर यह प्रदर्शन उस घटना के एक दिन बाद हुआ जब बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा, टीएमसीपी पर मालदा जिले में एक प्रदर्शन के दौरान टैगोर का चित्र जलाने का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में, भगवा पार्टी समर्थकों ने मध्य कोलकाता स्थित रवींद्र सदन के गेट तक मार्च किया, लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि "कल टीएमसी के गुंडों और देशद्रोहियों ने हमारे राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर जला दी। बीजेपी के सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकोष्ठ ने एक बैठक की और रवींद्र सदन की ओर चलकर, हमने माला चढ़ाने की योजना बनाई लेकिन ममता सरकार सदन पर ताला लगाकर चली गई। यह सरकार जमातियों की है।"

बीजेपी ने रविवार को टीएमसी पर आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कोलकाता के मेयो रोड पर सेना ने टीएमसी का जो मंच तोड़ा था, उसके विरोध में बांग्लादेश की सीमा से लगे मालदा जिले के चंचल कॉलेज में टैगोर की तस्वीर जला दी।

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे राजनीतिक हलकों में आक्रोश फैल गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस घटना को "जिहादी मानसिकता" करार देते हुए हमला तेज कर दिया। टीएमसी ने इन आरोपों को बीजेपी का 'सस्ता नाटक' करार दिया।