Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

राज्यसभा सदस्य बने BJP नेता रजनीश कुमार अग्रवाल, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनीश कुमार अग्रवाल ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी.सी. मोदी भी मौजूद रहे। रजनीश कुमार अग्रवाल ने हिंदी में शपथ ली। वहीं, कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मंसूर अली खान ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसदों मंसूर अली खान (कांग्रेस, कर्नाटक) और रजनीश कुमार अग्रवाल (भाजपा, मध्य प्रदेश) को शपथ दिलाई गई। रजनीश कुमार अग्रवाल लंबे समय से मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री हैं।

6 जून को रजनीश अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद रजनीश अग्रवाल राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वहीं, 12 जून को सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी थी। उनका नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने एक लंबित आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के कारण रद्द कर दिया था।