Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का 'फर्जी' सोशल मीडिया पेज बनाने का आरोप, BJP ने दर्ज कराई शिकायत

Bihar: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़ावा देने वाले 'फर्जी' सोशल मीडिया पेज को लेकर बीजेपी ने पटना में साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "अभी इधर कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी का फेक अकाउंट, फेक पेज बनाकर और उस पर पीके का प्रचार चला रहे हैं, ये तो गलत बात है किसी पार्टी का अकाउंट बनाकर किसी तरह का सोशल मीडिया का गलत उपयोग करके पार्टी चलाना चाहता है तो कार्रवाई होनी चाहिए। हमने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनसे इस अकाउंट को बंद करने का अनुरोध किया है।"

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार मैदान में उतरने वाली है।