Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

पेपर लीक पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा बयान, कहा- छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालों को नहीं बख्शेंगे

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं की मेहनत, उम्मीदों और भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो लोग मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन अदालतों के जरिए पेपर लीक के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। नितिन नबीन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐलान के बाद आया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि देश के युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस फैसले को लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की यह एक और कड़ी है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, बीजेपी सांसद मदन राठौड़ ने भी पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून और कड़ी सजा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए।