Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गढ़वा में ऑटोरिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर, 2 छात्रों की मौत

झारखंड के गढ़वा जिले में पिकअप वैन ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि ये हादसा राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के करमाडीह चौक के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। 

थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया, "पिकअप वैन ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" 

दुर्घटना के समय ऑटोरिक्शा में करीब छह बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे, सभी सेकंड और थर्ड क्लास के थे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने पिकअप वैन को आग लगा दी और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।