Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

असम रेप केस: ढिंग में महिलाओं का प्रदर्शन

असम के ढिंग में महिला प्रदर्शनकारियों ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप के विरोध में रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपित कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भाग निकला और तालाब में कूद गया। शनिवार सुबह उसका शव तालाब से निकाला गया।

प्रदर्शनकारी बाकी दो फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रही हैं। असम के ढिंग में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपितों ने कथित तौर पर उस समय रेप किया, जब वो गुरुवार शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी। नाबालिग सड़क किनारे बेहोश मिली थी। लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी थी।