Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

असम पुलिस ने जब्त की गई 156 करोड़ रुपये की ड्रग्स नष्ट की

असम के श्रीभूमि में पुलिस ने गुरुवार को 156 करोड़ रुपये की जब्त की गई ड्रग्स को जलाकर नष्ट कर दिया। जिले में कई जगहों से जब्त की गई ड्रग्स को नष्ट किए जाने के दौरान सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नष्ट की गई ड्रग्स में 14 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपये की याबा टैबलेट शामिल थीं। इसके अलावा भारी मात्रा में भांग, फेंसेडिल कफ सिरप और दूसरी नशीली दवाएं भी शामिल थीं।