Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

असम बाढ़: काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी बढ़ा

असम के दरांग जिले के कई गांवों के लोग मुसीबत में हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी शनिवार को भी बढ़ रहा है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग 15 के किनारे बाढ़ से प्रभावित गांवों वालों ने कहा कि उनकी रोजमर्रे की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। मवेशियों के लिएक पूरा खाना तक नहीं मिल रहा है।

ब्रह्मपुत्र नदी निमातीघाट, गुवाहाटी, गोलपारा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां बुरही दिहिंग, दिखौ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली और कोपिली भी खतरे के निशान से ऊपर हैं। बराक और उसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।