Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

खुद को ‘राजा’ समझते हैं हिमंत, कांग्रेस उन्हें जेल पहुंचाएगी... असम में बोले राहुल गांधी

Assam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी। असम के चायगांव में कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘‘धांधली’’ करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे। हमें सावधान रहना होगा।’’ 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा; वे सच नहीं दिखा रहे, केवल अदाणी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं।’’ हालांकि, गांधी ने दावा किया कि इससे कोई मदद नहीं मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; आरएसएस की नफरत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि अब दो हिंदुस्तान हैं - एक उन चंद अरबपतियों का जो भव्य शादियां करते हैं, दूसरा उन आम लोगों का जो कर के बोझ तले दबे हुए हैं।