Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कठुआ में आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों की तरफ से किए गए हमले के बाद बदनोटा गांव में पुलिस और सेना बड़े लेवल पर तलाशी अभियान चला रही है।

सोमवार को हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। सुदूर माचेडी इलाके में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित पांच जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे। 

आतंकवादियों ने दोपहर करीब 3:30 बजे कठुआ शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार रोड पर सेना के ट्रक को ग्रेनेड और फायरिंग कर निशाना बनाया था। ये ट्रक रोजाना गश्त करने वाली टीम का हिस्सा था।

हमले के बाद जब पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की सहायता से सेना ने जवाबी कार्रवाई तेज की तो आतंकवादी पास के जंगलों में भागने में कामयाब रहे और अब फरार आतंकियों की तलाश में बड़े लेवल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।