Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर के मेंढर में सेना ने मनाया ओपी हिल डे

जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे मेंढर सेक्टर के बलनोई इलाके में रविवार को भारतीय सेना के जवानों ने आम लोगों के साथ मिलकर देश के जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। देश के इन बहादुर सैनिकों ने बलनोई इलाके में 1965 के युद्ध के दौरान ओपी हिल पोस्ट पर फिर से कब्जा किया था।

1965 के युद्ध में 100 से ज्यादा सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसके लिए देश के जांबाजों को सम्मानित किया गया। पांच सैनिकों को महावीर चक्र, तीन को वीर चक्र, 13 को सेना पदक से नवाजा गया।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक ओपी हिल पर भारतीय सेना की जीत बहादुरी और बलिदान का प्रमाण है, इसे आगे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।