Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

त्रिपुरा में नशे के खिलाफ अभियान जारी, गांजे के 48 हजार पौधे किए गए नष्ट

नशे के खिलाफ अभियान के तहत त्रिपुरा पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), वन रक्षकों और उत्पाद शुल्क विभाग की मदद से जंगल में अवैध रूप से उगाए जा रहे करीह 48 हजार मारिजुआना यानी गांजे के पौधों को नष्ट कर दिया। ये कार्रवाई रविवार को सीमावर्ती दक्षिण त्रिपुरा जिले के पीआर बारी पुलिस स्टेशन थाने में मोनैपाथर, हेतालिया, वोंगचेर्रा और कमलाकांतपारा में की गई।

संयुक्त अभियान का नेतृत्व बेलोनिया के एसडीपीओ अभिजीत दास और पीआर बारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी एसआई रतन रबी दास ने किया।

कार्रवाई में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट श्यामलाल मीना, 43वीं बटालियन बीएसएफ के एसआई दर्शन सिंह, उत्पाद शुल्क विभाग के निरीक्षक राकेश भौमिक और वन विभाग के सहायक वन्यजीव वार्डन सुकांत सरकार भी शामिल थे।

टीम में महिला पुलिस अधिकारी और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के कर्मी भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि ये ऑपरेशन राज्य सरकार के 'नशा मुक्त त्रिपुरा अभियान' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य से नशीली दवाओं के इस्तेमाल और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को खत्म करना है।