आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार सुबह सिम्हाचलम में वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर में दीवार गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 25 लाख रुपये और घायलों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिम्हाचलम में सात श्रद्धालुओं की मौत से बेहद दुखी हूं.... परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं और पीड़ितों को तत्काल सहायता दिए जाने और हालात पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया है।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी मंदिर की दीवार गिरने से श्रद्धालुओं के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी अनीता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई जिससे दीवार गिर गई। सिम्हागिरि बस स्टैंड से घाट रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास टिकट खरीदने के लिए लगी लोगों की कतार पर यह दीवार गिरी।
राज्य की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि रात भर तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे दीवार गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त अनीता मंदिर में मौजूद थीं और जानकारी मिलने पर वह तत्काल घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी बारिश में भीग गए थे। जैसे ही मैं मंदिर से बाहर आई, मुझे घटना की जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।’’ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य अधिकारियों की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों के अनुसार आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे, बचाव अभियान के दौरान सात शव निकाले गए जिनमें तीन शव महिलाओं के और चार शव पुरुषों के हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
आंध्र प्रदेश: मंदिर की दीवार गिरने से 7 की मौत, CM नायडू ने किया मुआवजे का ऐलान
You may also like
CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख आवेदन, नए सिस्टम को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स.
'सनातन धर्म में जाति का कोई स्थान नहीं', संत संसद में बोले जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज.
AAP में बड़ी टूट, 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, केजरीवाल ने कहा—‘पंजाबियों के साथ धोखा'.
सलमान खान की #SVC63 की रिलीज डेट तय, ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक.