Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

CM नायडू ने विमान हादसे पर जताया दुख, सीएम विजय रूपाणी को मृदुभाषी नेता के रूप में किया याद

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से वे बहुत दुखी हैं, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोग मारे गए। 

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले।’’ उन्होंने विजय रूपाणी को एक मृदुभाषी और जनता के प्रति समर्पित विनम्र नेता के रूप में याद किया। 

बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए 68 वर्षीय रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। विजय रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।