Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

बेहद दुखी हूं, मन गहरे पश्चाताप से भरा है... अहमदाबाद विमान हादसे पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना से बेहद आहत हूं। जिन अनमोल जिंदगियों को हमने खोया है, उस त्रासदी से मन शोक और पीड़ा से भरा हुआ है।"

ये विमान हादसा गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई।वहीं इस भीषण हादसे में बचे इकलौते यात्री का अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर एक भावुक पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, "एअर इंडिया हादसे से बेहद दुखी हूं। मन गहरे पश्चाताप से भरा है। अपने लोगों की और दुनिया भर के तमाम समुदायों की जो जानें गईं, उनके लिए संवेदना और सपोर्ट है। ईश्वर करे कि ये दुख एकजुटता में बदले और हम सब मिलकर इन खोई हुई जिंदगियों को सच्ची श्रद्धांजलि दें।"

82 वर्षीय अभिनेता ने इस त्रासदी पर पारदर्शी जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा, "पारदर्शी जांच के माध्यम से, सतत स्मरण और लचीलापन होना चाहिए, ताकि सार्थक कार्रवाई हो सके, त्वरित सबक मिले और सभी को राहत मिले।" अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस हादसे पर शोक जताया।