Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद, बाढ़ के कारण शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Punjab: पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को सात सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।’’

बैंस ने कहा, ‘‘सभी से स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध है।’’ इससे पहले, सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई है।

पंजाब में बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर कर दी है। पूरा पंजाब वर्षा जनित घटनाओं से प्रभावित है जिनमें 30 लोगों की जान चली गई है और 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।