Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

MVA में वापस लौटेंगे अजित पवार, संजय राउत का दावा- NCP के दोनो धड़े साथ आएंगे

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट एक साथ आएंगे और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार महाविकास आघाडी (एमवीए) में लौटेंगे, क्योंकि उनका दिल अपने परिवार के साथ है।

राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ एनसीपी का शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में विलय हो गया है क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 'घड़ी' के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा, "हालांकि अजित पवार महायुति का हिस्सा हैं, फिर भी उनका संबंध एमवीए से है। शरद पवार और अजित पवार एमवीए के तहत एक साथ आएंगे। अजित पवार एक साथ दो नावों पर सवार नहीं हो सकते।"

जुलाई 2024 में अजित पवार आठ विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप एनसीपी विभाजित हो गई थी। उनके नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और 'घड़ी' चुनाव चिन्ह मिला, जबकि शरद पवार के दल को अब एनसीपी(एसपी) कहा जाता है। 

एनसीपी के विभिन्न गुटों ने इस महीने की शुरुआत में पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन किया था और अब उन्होंने पांच फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए भी गठबंधन की घोषणा की है। वे अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के चिन्ह घड़ी पर चुनाव लड़ेंगे।

राउत ने दावा किया कि उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) में महापौर पद को लेकर बीजेपी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का केंद्रीय नेतृत्व भी झुकने को तैयार नहीं है।