Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

Haryana: गाड़ियों की चेकिंग के दौरान 25 लाख कैश बरामद, शराब की पेटी में छिपा रखी थी नकदी

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा प्रशासन ने गाड़ियों की चेकिंग अभियान को बढ़ाया है। इसी अभियान के तहत सोमवार को यमुनानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में से शराब की पेटी में रखे 25 लाख रुपये बरामद किए हैं ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीआईए की टीम ने कन्हैया साहेब चौक पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका था और जब अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के अधिकारियों ने कार की तलाशी ली तो खाली शराब की पेटी में छिपाकर ले जा जा रहे 25 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। 

डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिस शख्स के पास कैश था, उसने हमें बताया कि ये पैसा एक शराब की दुकान का पैसा है। और ये अवैध शराब का कोई मामला नहीं है। पुलिस पता लगाने के लिए नकदी बरामदगी की जांच कर रही है कि क्या ये किसी बड़े अपराध गिरोह से जुड़ा है।